पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू

जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | विद्यानिकेतन मावि गांधीनगर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह भाटी थे। प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि समारोह की घोषणा चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष शिवनारायण मानधना ने की। राजस्थान में ऐथेलेक्टिस में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आदर्श विद्या निकेतन कपासन के कमल भोई ने खिलाड़ियों का शपथ दिलाई।

आकोला| ब्लाकस्तरीय प्रतियोगिता राप्रावि में शुरू हुई। शाम को कवि सम्मेलन में मुराद मेवाड़ी, कानू पंडित ने कविता सुनाई। संचालन गंगापुर पोटला के बद्री बसंत ने की। सुभाष चौधरी ने भी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूर्व पंसस प्रतापसिंह भाटी थे। विशिष्ट अतिथि फूलचंद शर्मा, किशनलाल जाट, तिलकेश आचार्य, कैलाश छीपा थे। अध्यक्षता रूपलाल जाट ने की।

बड़ीसादड़ी| सेमलियामें ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जगदीश टेलर ने पुरस्कार के लिए नकद राशि देने की घोषणा की। अध्यक्षता सरपंच घनश्याम धाकड़ ने की। विशिष्ट अतिथि बीईईओ अशोक कुमार मेहता, शंभु सिंह मीणा, कालूलाल मीणा, मांगीलाल जाट, बाबूलाल जाट थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक मांगूगिरी ने किया। निर्णायक उदयपुर सिंह थे। संयोजन सोहनलाल शर्मा ने किया।

बेगूं| रामाविमेघपुरा के प्रधानाध्यापक भगवानलाल धाकड़ ने बताया कि छात्र शाहरुख, हिम्मत सिंह, किशन सिंह, शिवलाल राजू कलाल का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। कल्याणपुरा राउप्रावि में वेतन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उदघाटन विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व राज्य मंत्री चुन्नीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, प्रधान राजू नायक, घीसालाल मेवाड़ा ने किया।

डूंगला| फलासियाराउप्रावि में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। मुख्य अतिथि बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक थे। अध्यक्षता डीईओ कन्हैयालाल रैगर ने की। विशिष्ट अतिथि गणपत सिंह चुंडावत प्रधान डूंगला, शंकर सिंह प्रधान बड़ीसादड़ी, बीईईओ भंवरलाल मेघवाल, नरेंद्र सिंह भुरकिया, गंगाराम मीणा, भैरूलाल गायरी, गजेंद्र तातेड़, पूर्व सरपंच मंशापुरी गोस्वामी इकाई अध्यक्ष डालचंद शर्मा थे। विधायक दक ने मुख्य सड़क से फलासिया गांव तक सड़क निर्माण एवं फलासिया से करसाना मोड़ तक एक लाख रुपए के ग्रेवल की घोषणा की। प्रधानाध्यापक मांगीलाल बिलोट ने आभार जताया। संचालन अध्यापक भगवतीलाल बाबेल न