ज्यादती का मामला दर्ज
बेगूं | थानाक्षेत्र के गोविंदपुरा की एक युवती ने एक युवक के खिलाफ छह दिन पहले ज्यादती का मामला दर्ज कराया है। गोविंदपुरा की युवती ने रिपोर्ट दी कि गांव के पप्पू पुत्र जगदीश धाकड़ ने गत 19 सितंबर को गांव में स्थित बाड़े में उसके साथ ज्यादती की। इसका उलाहना देने उसके घर जाने पर पप्पू धाकड़ ने युवती समेत उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि दो साल पहले वर्ष 2012 में भी इस युवक द्वारा ज्यादती करने के कारण उसके गर्भ ठहर गया था। प्रसव के बाद अविकसित भ्रूण को उसके द्वारा बाड़े में फेंक दिया गया था। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।