- Hindi News
- विकास के लिए आखिरी कड़ी भी जोड़ें : आक्या
विकास के लिए आखिरी कड़ी भी जोड़ें : आक्या
पंचायतीराजचुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद के वार्ड क्रमानुसार मीटिंगों का दौर जारी है।
बुधवार को वार्ड दस की मीटिंग शनि महाराज मंदिर प्रांगण सामरी में हुई। मीटिंग में विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कहा कि केंद्र से लेकर शहरी निकाय तक चुनाव में भाजपा को जनता ने समर्थन दिया। विकास कार्यों के लिए इस आखिरी कड़ी को भी जोड़ दें। कार्यकर्ताओं को एकजुटता का प्रदर्शन कर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का बीड़ा उठाना होगा। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, उप जिला प्रमुख मिठूलाल जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीतसिंह भाटी, किसान संघ प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह खोर, जिला सहकार संघ उपाध्यक्ष प्रवीणसिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। सावा, शंभूपुरा, चिकसी, सामरी, अरनियापंथ, बोजुंदा, देवरी, जालमपुरा, सेमलिया, चौथपुरा, ओछडी क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडल महामंत्री हरिसिंह जाट ने आभार जताया।
कार्यकर्ताजिताऊ को ही टिकट दिलाए (भादसोडा): प्राकट्यस्थल सांवलियाजी धर्मशाला में जिला परिषद वार्ड नंबर नौ का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।
कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने चुनाव में जी जान से जुट जाने का आव्हान करते हुए कहा कि कड़ी से कड़ी जोडऩा जरूरी है। जो जितने वाला और जनता का सच्चा हितैशी हो। उसे ही टिकट के लिए कार्यकर्ता आगे लाए। बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित ध्यान में रखकर काम करने की अपील की। पार्टी जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल खटीक, मंडल अध्यक्ष प्रदीपसिंह नाहरगढ ने विचार रखे।
संचालन नरेंद्र खेरोदिया ने किया। सरपंच पूरणमल पूर्बिया, बानसेन सरपंच राकेश लढा, दलीचंद सालवी, भैरुसिंह, अशोक अग्रवाल, रामप्रसाद शर्मा, जगदीश तेली, विजयसिंह, गोपीलाल गाडरी, विमल, उदयलाल खटीक, कैलाशचंद कीर, कन्हैयादास, भैरूलाल सोनी, श्रवण तिवारी, रूपेश खटीक आदि मौजूद थे।
पूर्व मुख्य सचिव एमएल मेहता के निधन पर श्रद्घांजलि दी गई।
विभिन्न कार्यों के लिये 7.78 लाख की स्वीकृति जारी
निम्बाहेड़ा. विधायकस्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंषा पर विभिन्न पांच कार्यों के लिए 7 लाख 78 हजार रूपए की जिला परिषद द्वारा स्वीकृतियां जारी की ग