पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान

बारिश ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में रविवार देर शाम बारिश ओलावृष्टि से अफीम, गेहूं, ईसबगोल का फसलें नष्ट हो गई। वहीं कई जगह शादी समारोह में भी परेशानी हुई। सरपंच ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की।

ओलावृष्टि तेज हवा से अफीम, गेहूं की फसल में नुकसान हुआ है। आंवलहेड़ा सरपंच जमनालाल मीणा ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर पंचायत क्षेत्र में फसल खराबी का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान नाथू गुर्जर ने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह से आड़ी पड़ चुकी है। स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संघर्ष वाहिनी प्रमुख लालूराम कुमावत ने भी ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग है। अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज से विवाह समारोह में भी व्यवधान हुआ।

पारसोली| बारिशओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ नष्ट हो गई। उपसरपंच रामेश्वरलाल धाकड़, बालू धाकड़, छीतरमल धाकड़, माधुलाल धाकड़ ने बताया कि रविवार देर शाम तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे रबी की फसलें गेहूं, अफीम, मसूर, सरसों आदि फसलें नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि अच्छे उत्पादन के लिए अच्छी किस्म का महंगा बीज खाद खेतों डालने के साथ ही कई तरह का खर्चा किया गया जिस पर बारिश ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया।

पारसोली | खेरपुरागांव के एक खेत में बारिश ओलावृष्टि से आड़ी पड़ी गेहूं की फसल को दिखाते हुए ग्रामीण।