- Hindi News
- बिहार की मंडियों में नए मक्के की आवक शुरू
बिहार की मंडियों में नए मक्के की आवक शुरू
जयपुर| बिहारमें मक्के का स्टॉक अधिक होने के साथ निर्यात बेपड़ता हो जाने से मंडियों में प्रैशर बढ़ गया है। इसे देखते हुए इसमें तेजी के आसार समाप्त हो गए हैं। बिहार की नई उनालू मक्का बेगुसराय, नौगछिया एवं मुजफ्फरपुर लाइन में शुरू हो गई है। बिहार में इसके लूज भाव 1020 से 1070 रुपए प्रति क्विंटल बोले जा रहे हैं। भीलवाड़ा से ब्रोकर संजय अजमेरा ने बताया कि बिहार की अजमेर डिलीवरी मक्का के सौदे 1270 रुपए प्रति क्विंटल में हो रहे हैं। अगले माह राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की खरीफ वाली नई मक्की जाएगी, जिससे अगले एक माह तक मक्का में तेजी की संभावना नहीं है।
बिहार के बेगूसराय, खगडिय़ा, गुलाबबाग, दरभंगा, शिवहर, सुपौल, सिवान एवं मोतीपुर आदि क्षेत्रों में गर्मी वाली मक्के की बंपर फसल आई थी। अजमेरा ने कहा कि बिहार में गत वर्ष गर्मी वाली मक्की का उत्पादन 34 लाख टन के करीब हुआ था, जो इस बार 40 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है।