पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई में जुटेगा सरकारी अमला

सफाई में जुटेगा सरकारी अमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के लाल किले से किया गया स्वच्छता का आह्वान अब अभियान के रूप में शुरू होने वाला है। जिले में भी 25 सितंबर से स्वच्छ भारत सप्ताह का आगाज होगा।

पीएम के नारे को एजेंडा मानते हुए शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने सीएम वसुंधराराजे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती से पहले सफाई कार्य पूरे कराने को लिखा था। इसके बाद सरकार ने भी स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान चलाने की घोषणा की। अब सरकार से निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने नगरपरिषद सहित नगरपालिकाओं को दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर वेदप्रकाश ने जिले मे 25 सितंबर से चलाए जाने वाले स्वच्छ भारत सप्ताह के सफल क्रियान्वयन एवं मानिटरिंग के लिए नोडल सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। उन्होंने बताया की स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जन सहभागिता नागरिकों के सहयोग से 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए एडीएम (भूअ) को संपूर्ण जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने चित्तौडगढ, कपासन, बड़ीसादड़ी, बेगूं, बड़ीसादड़ी, रावतभाटा के एसडीएम को उनके क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जिले के लिए सहायक नगर नियोजक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार चित्तौडगढ क्षेत्र के लिए आयुक्त नगरपरिषद को, कपासन, निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, बेगूं, बड़ीसादड़ी, रावतभाटा क्षेत्र के लिए ईओ को नियुक्त किया है।

ये दिए निर्देश

कलेक्टरवेदप्रकाश ने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है की वे नगर का भ्रमण कर पाई जाने वाली कमियों के संबंध मे अपेक्षित निर्देश सहायक नोडल अधिकारी को देंगे। सहायक नोडल अधिकारी अपने-अपने वार्डों की कार्य योजना एवं प्रगति रिपोर्ट नोडल अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। प्रगति की सूचना प्रतिदिन कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे

क्या-क्या होंगे कार्य

>आवासीयक्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए आमजन में जागरूकता लाना

>सार्वजनिक स्थानों पर बोर्ड, होर्डिंग के माध्यम से स्वच्छता के संदेश।

>मोहल्ला सोसायटी में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को प्रोत्साहित करना।

>सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, रखरखाव साफ-सफाई कार्य।

>बस स्टैंड, स्टेशन पार्क, मुख्य रास्तों से कचरा हटाने के अलावा नदी, तालाबों की सफाई कराई जाएगी।

>सार्वजनिक स्थलों पर पड़े