पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृमि संक्रमण से मुक्ति के लिए आज देंगे दवा

कृमि संक्रमण से मुक्ति के लिए आज देंगे दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िचत्तौड़गढ़ | चिकित्सास्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बुधवार को जिले के सभी विद्यालयों आंगनबाड़ी केन्द्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (नेशनल डीवार्मिंग डे) मनाया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 6 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा (डीवार्मिंग)तथा 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को डीवार्मिंग की टेबलेट दी जाएगी। नेशनल डीवार्मिंग डे का जिला स्तरीय शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राउप्रावि प्रेमनगर चित्तौड़गढ़ में सुबह 10 बजे होगा। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने के अतिरिक्त सभी खंड के चयनित गांवों में शिशु स्वास्थ्य दिवस भी आयोजित किया जाएगा। शिशु स्वास्थ्य दिवस के अन्तर्गत चिकित्सकों द्वारा बाल रोगों की जांच, शिशुओं की देखभाल में बरती जाने वाली सावधानियां, ओआरएस घोल बनाने की विधि एवं लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं बाल स्वास्थ्य संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा। जिले के गंगरार खंड में सीएचसी गंगरार, खंड राशमी में सीएचसी राशमी, खंड कपासन में पीएचसी सिंहपुर, खंड चित्तौड़गढ़ में राउमावि घटियावली, खंड रावतभाटा में पंचायत समिति भैंसरोडगढ़, खंड भदेसर में गरदाना, खंड भोपालसागर में सीएचसी भोपालसागर, खंड बड़ीसादड़ी में सीएचसी निकुंभ, खंड बेगूं में सीएचसी पारसोली, खंड निम्बाहेड़ा में सीएचसी बिनोता, खंड डूंगला में सीएचसी डूंगला पर उक्त आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...