सट्टा कारोबार पर लगे अंकुश
बेगूं | पुलिसथाने में हुई सीएलजी की मीटिंग में सट्टे के कारोबार को रोके जाने पर चर्चा हुई।
मंगलवार को पुलिस थाने में डीएसपी जयसिंह दइया, थानाधिकारी भवानीसिंह की मौजूदगी में सीएलजी की मीटिंग हुई। सीएलजी सदस्यों ने मुद्दा रखा कि बेगूं कस्बे में स्मैक सप्लाई पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग के साथ ही एक मेडिकल दुकान पर बिक रही कोडीन, कॉरेक्स की दवा पर भी रोक की मांग उठी। ये भी मुद्दा उठा कि कस्बे में क्रिकेट सट्टा चल रहा है। क्षेत्र में हावी हो रही चिटफंड कंपनियों के धंधे पर पाबंदी पर चर्चा की। डीएसपी दइया ने कहा कि सट्टा सहित अन्य गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने भी सीएलजी सदस्यों से कहा कि वे भी पुलिस का सहयोग करे। सदस्यों ने सुझाव दिए।