पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिमांड अवधि में मारपीट का आरोप

रिमांड अवधि में मारपीट का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | बेगूंकी पूर्व प्रधान के बेटे को धोखाधड़ी अमानत में खयानत के मामले में पुलिस रिमांड पर लेने के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

बेगूं पूर्व प्रधान रुकमादेवी रैगर ने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि उसके बेटे राहुल काे धोखाधड़ी अमानत में खयानत के एक मामले में बेगूं पुलिस ने गत 17 सितंबर को गिरफ्तार किया। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर को सुबह 11 बजे मेडिकल करवाने के बाद रिमांड पर लेकर उसी दिन शाम को बेटे राहुल को दो पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह मारा। इस मारपीट को उसके पति हीरालाल छोटे बेटे विमल ने देखा। इसके बाद पुलिस द्वारा राहुल को दुबारा न्यायालय में पेश करने पर वकील द्वारा राहुल से मारपीट के संबंध में फिर से मेडिकल करवाने का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर वापस मेडिकल करवाया गया। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायालय में भी इस्तगासा पेश कर कार्रवाई की मांग की गई।

छतसे गिरकर विवाहिता की मौत(कपासन): नगरके ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक विवाहिता की उसके पीहर के घर में छत से गिरकर मौत हो गई।सीमा (22) प|ी अनिल कुमार सोमवार रात पीहर में छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सीमा ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को शव का पीएम करवाया गया।