60 हजार की फिरौती मांगी
बेगूं. नाताविवाद के चलते 60 हजार रुपए की मांग को लेकर पांच दिन पहले मंडावरी के एक व्यक्ति के अपहरण का मंगलवार को बेगूं थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार एसपी के आदेश पर मंडावरी निवासी राजू बलाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पालनपुर निवासी जमनालाल पुत्र हजारी के विरुद्ध घीसालाल के अपहरण का मामला दर्ज किया गया। बताया गया कि 17 सितंबर को राजू के पिता घीसालाल चारभुजा गए थे, जो लौटे नहीं। इधर, राजू को जमनालाल ने फोन कर बताया कि उसके पिता घीसालाल का अपहरण कर लिया तथा उनके कब्जे में है। यदि उन्हें छुड़ाना है तो 60 हजार रुपए ले आना। बताया गया कि दोनों के बीच किसी नाते का विवाद है।