मजदूरी की राशि का विवाद, तीन घायल
जूनाजावदिया गांव में मंगलवार सुबह दो गुटों में आपसी लेनदेन को लेकर हुए झगडे़ में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें बेगूं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि जूना जावदिया गांव में मजदूरी के पैसे के लेनदेन को लेकर ओड जाति के लोगों में हुए आपसी झगडे़ में पत्थरबाजी हुई। भैरूलाल ओड ने घनश्याम, जमनालाल, श्यामलाल, कैलाश, मदन, मेघराज ओड के विरुद्ध घर में घुस कर हमला करने का मामला दर्ज कराया। झगडे़ में भैरू का पिता जयराम, उसकी मां प|ी घायल हो गए, जिन्हें बेगूं अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।