चिकित्सा शिविर
बेगूं. महावीरइंटरनेशनल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार सुबह 10 बजे से नीलकंठ महादेव पर होगा। संस्था सचिव अशोक पाटनी ने बताया कि शिविर में नेत्र, नाक, कान, गले की जांच की जाएगी। नेत्र जांच नीमच के गोमाबाई नेत्रालय के चिकित्सक टीम द्वारा की जाएगी। महावीर ईएनटी हॉस्पिटल कोटा के डा. विनीत जैन द्वारा नाक, कान, गले की जांच की जाएगी।