देवनारायण के जुलूस में श्रद्धा का सैलाब
भगवान देवनारायण की जयंती पर शनिवार को गुर्जर समाज द्वारा कस्बे में जुलूस निकाला। इसमें बेगूं सहित आसपास से समाज के लोग उमडे़। बैंड-बाजों, घोड़ों, डीजे झांकियों के साथ निकले जुलूस का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समूचा कस्बा देव दरबार की जयकारों से गूंजायमान हो उठा।
सूलीमंगरा स्थित देवनारायण मंदिर से देवनारायण भगवान की जयंती का जुलूस शुरू हुआ। जुलूस का तोपों, छत-झरोखों से पुष्प वर्षा स्वागत हुआ। डीजे पर महिलाएं, युवक-युवतियां नृत्य करते चल रहे थे। जगह-जगह घोड़ों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस में साज-सज्जा सहित घोड़े-पालकी साथ चल रहे थे। भगवान देवनारायण की झांकी सजा रखी थीं, जिस पर भक्त चंवर ढूलाते चल रहे थे। जीप-ट्रेक्टरों में देवनारायण के जीवन पर आधारित विभिन्न विषयों की झांकियां सजा रखी थीं। जुलूस का कई संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। समूचा शहर शनिवार को देव दरबार की जयकारों से गूंजायमान हो उठा। देवनारायण की झांकी की जगह-जगह पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया गया। विविध मार्गों से जुलूस सूलीमंगरा मंदिर पहुंचा। जुलूस के बाद पूरे शहर में प्रसाद के रूप में लड्डू वितरित किए गए।
िचत्तौड़गढ़| जिलामुख्यालय सहित जिलेभर में कई देवरों में रविवार को रात्रिजागरणों का आयोजन किया जाएगा। देवरों में रात्रिजागरण होगा तथा सोमवार को सुबह देवरों में भाेग लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। स्टेशन की पांडोली स्थित गोराजी के मंदिर पर भी जागरण का आयोजन होगा।