एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
बेगूं| जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशद्रोही अफजल को शहीद बताकर कार्यक्रम आयोजित करने पर एबीवीपी ने रोष प्रकट कर कथित लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। शनिवार को एबीवीपी ने बेगूं कॉलेज पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर आतंकी अफजल को शहीद बताकर उसके समर्थन में हनुमनथप्पा जैसे शहीदों के अपमान का विरोध जताया। एबीवीपी के सिद्धांत बिल्लू, राजेंद्र आचार्य, भूपेंद्र चाष्टा, संजय शर्मा, शक्तिसिंह देवड़ा मौजूद थे।