बाड़े में आग बुझाने गया युवक झुलसा, मौत
बेगूं| क्षेत्रके आंवलहेड़ा गांव में मंगलवार रात एक बाड़े में लगी आग बुझाने के प्रयास में झुलसे युवक की मौत हो गई। जिस बाड़े में आग लगी वह मृतक के भाई का था। झुलसी हालत में युवक को बेगूं अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार आंवलहेड़ा में मंगलवार रात औंकार भील के बाड़े में आग लग गई। पता चलने पर उसका भाई रतनलाल(45) पुत्र प्रताप भील आग बुझाने पहुंचा, आग बुझाने के दौरान रतन बुरी तरह से झुलस गया। इस बीच जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।