कार्य में लापरवाही पर दुगार सचिव निलंबित
जिलापरिषद के सीईओ नमित मेहता ने पंस सभागार में सचिवों की मीटिंग लेकर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन, नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन योजना की समीक्षा की।
योजनाओं की प्रगति में लापरवाही बरतने पर पर दुगार सचिव को निलंबित कर दिया। सीईओ मेहता ने पंस सभागार में सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी और समीक्षा की। नरेगा स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण की प्रगति और और मीटिंग में उपस्थित नहीं होने पर दुगार पंचायत के सचिव उदयलाल लौहार को सीईओ ने निलंबित कर दिया। कम उपलब्धि पर धामंचा सचिव को लताड़ भी लगाई।
बीडीओ कालूराम मीणा, एईएन राजेंद्र लड्ढा सहित अधिकारी सचिव मौजूद थे। सीईओ ने अलग-अलग योजना पर कार्यों की समीक्षा कर सचिव को निर्धारित लक्ष्यपूर्ति के निर्देश दिए। मीटिंग से पूर्व मेहता ने आंवलहेड़ा ग्राम पंचायत के मड़ावदा गांव में ब्राह्मणी नदी पर बन रहे एनिकट कार्य का भी निरीक्षण किया।
जिला परिषद सीईओ नमित मेहता ने की समीक्षात्मक मीटिंग