पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिठाई की दुकान से मावा फिंकवाया, लाइसेंस निलंबित

मिठाई की दुकान से मावा फिंकवाया, लाइसेंस निलंबित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िचत्तौड़गढ़ | चिकित्साविभाग के खाद्य सुरक्षा दल ने बेगूं में एक मिठाई का दुकान का निरीक्षण करते हुए 10 किलो मावा फिंकवाया तथा सौ रुपए का जारी लाइसेंस टर्न ओवर अधिक होने से निलंबित किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि चारभुजा नमकीन भंडार बेगूं की मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। यहां पर डी फ्रीजर में 50 किलो मावा रखा था। इसमें से दस किलो मावा बदबूदार तथा खराब होने की आशंका के चलते मौके पर ही फिंकवाया गया। दुकान पर मिठाइयों की रेट लिस्ट, तेलीय चीजें कौनसे तेल बनाने एवं निर्माण की सामग्री की सूची लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान पर टर्न ओवर 12 लाख से अधिक का पाने पर पुराना सौ रुपए का जारी लाइसेंस निलंबित करते हुए टर्न ओवर के हिसाब से दो हजार रुपए का लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...