पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विकास कार्यों के लोकार्पण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकी ग्राम पंचायत में हुए विभिन्न कार्यों का बुधवार को बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने लोकार्पण किया। विधायक बुधवार सुबह 10 बजे पारसोली पहुंचे अमरपुरा रोड पर कराए गए बोर का लोकार्पण किया। नई आबादी में स्थित जलदाय विभाग परिसर में नवनिर्मित टंकी का लोकार्पण करते हुए मोटर चलाकर वाल खोलकर उसका शुभारंभ किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान उपस्थित बच्चों अध्यापकों से रूबरू हुए एवं वहां नवनिर्मित दो कमरों का लाेकार्पण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत होने पर लोकार्पण, कुम्हार मोहल्ले में सीसी रोड का लोकार्पण, सुखपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र में निर्मित चारदीवारी पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। रूपारेल नदी पर बनी पुलिया को ऊंचा करवाने या नई पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बेगूं प्रधान अंजु देवी गुर्जर, विकास अधिकारी कालूराम मीणा, बीसीएमओ डाॅ. देवीलाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार खमेसरा, मंडी उपाध्यक्ष राकेश पितलिया, पंस सदस्य कन्हैयालाल गुर्जर, सरपंच घीसालाल भील, नगर अध्यक्ष दीपक सिंधी, सहसचिव अविनाश गर्ग, शिवलाल माली मौजूद थे

खबरें और भी हैं...