अजमीढ़ जयंती की तैयारी पर चर्चा
सांवलियाजी. स्वर्णकारसमाज, भदेसर की तहसील कार्यकारिणी मीटिंग सांवलियाजी में अध्यक्ष कैलाशचंद्र बानसेन की अध्यक्षता में हुई। संगठन का कोष बढा़ने के लिए अजमीढ़ जयंती से पूर्व तहसील के सभी गांवों से प्रति जोड़े 100 रुपए वार्षिक सहयोग राशि एकत्र करने, 2100 रुपए से अधिक सहयोग राशि देने वाले तथा समाज की प्रतिभाओं को तहसील स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया।
बानसेन में प्रस्तावित आगामी अजमीढ़ जयंती आयोजन पर चर्चा की। संरक्षक भगवानलाल सांवलियाजी, पूर्व तहसील अध्यक्ष राधेश्याम भादसोड़ा, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद्र भादसोड़ा, मुकेश भादसोड़ा, पूर्व सरपंच रमेशचंद्र बानसेन एवं भैरूलाल सांवलियाजी ने भाग लिया।
केबलमोटर चोरी( बेगूं): चेचीगांव में तीन दिन पहले चेची निवासी प्रकाश धाकड़, मोहन सुथार, मांगीलाल धाकड़, मोतीलाल धाकड़, मन्नालाल खटीक के खेत पर स्थित कुओं से बिजली की मोटरें तथा केबल चोरी हो गई।