डूबने से युवक की मौत
बेगूं. जाेगणियामाता में गुरुवार को एनिकट में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार धारला निवासी दुर्गालाल उर्फ दुर्गेश (22) पुत्र नंदलाल हजूरी गुरुवार को जोगणिया माता एनिकट में डूब गया। कई लोग वहां इकट्ठा हो गए। जोगणिया माता पुलिस चौकी का जाब्ता मौके पर पहुंचा और शव निकालाकर पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया।