पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत के लिए होना होगा एकजुट

जीत के लिए होना होगा एकजुट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार के एक वर्ष पूर्ण होेने पर जयपुर में शनिवार को होने वाले भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन और पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत जिला परिषद वार्ड नंबर 11 के भाजपा ग्रामीण मंडल की मीटिंग अभयपुर में महादेव मंदिर प्रांगण में हुई।

मीटिंग में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। विधायक ने 13 दिसंबर को जयपुर चलने और सदस्यता अभियान की जानकारी दी। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीतसिंह भाटी, सहकार संघ उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौड़, महामंत्री रामगोपाल ओझा, सरपंच संघ प्रदेशाध्यक्ष कमलेश पुरोहित ने भी संबोधित किया। अभयपुर, केलझर , विजयपुर, अमरपुरा, उदपुरा, पाल, सादी, घटियावली, गिलूंड के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मंडल महामंत्री रामगोपाल ओझा ने आभार जताया।

इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने बताया कि जिले से दस हजार कार्यकर्ता जयपुर सम्मेलन में भाग लेंगे। जिले के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिसके लिए लक्ष्य तय किए गए। सांसद सीपी जोशी, प्रभारी श्रीचंद कृपलानी, संगठन प्रभारी दामोदर अग्रवाल, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चंद्रभान सिंह आक्या, गौतम दक, सुरेश धाकड़, जिला प्रमुख सुशीला जीनगर सहित पदाधिकारियों ने विभिन्न मंडलों में मीटिंगों में कार्यकर्ता को जयपुर सम्मेलन में चलने का आह्वान किया।

भाजयुमो जिला महामंत्री सीपी नामधरानी ने बताया कि जिले के भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव के नेतृत्व में जयपुर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

बेगूं. भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में आयोजित समारोह में बेगूं क्षेत्र से पांच बसों से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घीसालाल मेवाड़ा, मदनगोपाल धाकड़ ने बताया कि विधायक सुरेश धाकड़ के नेतृत्व में बेगूं क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की पांच बसें शुक्रवार को जयपुर के लिए रवाना होंगी।

चित्तौड़गढ़ |वार्ड 11 की ग्रामीण मंडल की मीटिंग को संबोधित करते हुए विधायक आक्या।