पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालियों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू

नालियों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपाने नालियों पर अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया।

ईओ नरेश राठौर ने बताया कि नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है, ताकि साफ-सफाई ठीक से हो सके। नालियों को खुला रखने और अतिक्रमण नहीं करने की सभी से अपील की गई है। गुरुवार को बस स्टैंड, लालबाई फूलबाई चौक, चेची रोड, खुरा बाजार में नालियों पर अतिक्रमण को हटाने का आह्वान किया। दुकानदारों ने स्वतः टेबल, बेंच, चबूतरे आदि हटाना शुरू किया। नालियों के बाहर या नालियों के ऊपर रखे गए सामान हटाए गए। ईओ ने बताया कि अभी लोगों को स्वतः अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जा रहा है। यदि फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को बस स्टैंड से मिस्त्री मार्केट में अभियान चलेगा।