पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया धन

मोदी के जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया धन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | पीएमनरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में जम्मू-कश्मीर पीडितों के लिए धन संग्रह किया।

भाजयुमो नगर महामंत्री प्रदीप काबरा ने बताया कि वार्ड नं. 21, सेगवा हाउसिंग, सेंती में घर-घर जाकर बाढ पीडितों की सहायता के लिए धनराशि एकत्रित की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, नगर अध्यक्ष सुरेश झंवर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक पंडित, नगर महामंत्री भरत डंग, अनंत समदानी, एडवोकेट प्रदीप काबरा, धनपालसिंह राजोरा, दीपक शर्मा, अमित प्रजापत, चुन्नीलाल माली, राजेश राव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला कलंत्री ने बताया कि महिला मोर्चा की ओर से 25 कंबल भेजी गई।

बेगूं| भाजयुमोप्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के बेगूं आगमन पर सहायता राशि एकत्रित करने के अभियान का शुभारंभ किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट जयदीप बिल्लू ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री चुन्नीलाल धाकड़, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, पवन दक, सिद्घांत बिल्लू, राकेश वैष्णव सहित पदाधिकारी मौजूद थे। कुल 12 हजार 230 रुपए जिला कार्यालय को भेजे गए।

बड़ीसादड़ी| नगरअध्यक्ष राजेंद्र जारोली के नेतृत्व में नगर में 31 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर पीएम राहत कोष में भेजी गई। सैफुद्दीन बोहरा, नवीन सोनावा, गणेश व्यास, हेमंत डांगी, पुष्कर माली, राजू इकबाल, प्रेमसिंह बक्षी, विशाल कंठालिया, प्रकाश धाकड़, सुरेश सुथार, रामेश्वर सुथार, गोविंद भाई, चिराग कंठालिया, शिखर धाकड़, नक्षत्रमल धाकड़, सत्यनारायण सालवी, नाथूलाल सेठिया, श्याम रावलानी, हीरालाल प्रजापत, यशपाल भाटी, भंवर विजयवर्गीय सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

खोड़ीप| भदेसरमंडल अध्यक्ष प्रदीपसिंह नाहरगढ़, मंडल महामंत्री कैलाश कीर, उम्मेदसिंह, भीमराज गुर्जर, अमृतदास, भंवरलाल कीर, किशन जाट, जुझारसिंह, नारुलाल ने निकुंभ चौराहा पर घूमकर 11 हजार रुपए एकत्रित किए।

कपासन| नपासभागार में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी हुई। मोर्चा की ओर से बाढ पीडितों के लिए एकत्रित सहायता राशि 30 हजार 125 रुपए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को भाजयुमो नगर अध्यक्ष जितेंद्र आचार्य सहित कार्यकर्ताओं ने सौंपी। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण पलोड, नपा उपाध्यक्ष दिलीप व्यास,