भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली
जाट बहरोड़ |जोनायचा कलांस्थित सर्वेश्वर भोलेनाथ बाबा घाटी वाला महाराज आश्रम में मंगलवार से शुरू हुई भागवत कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा को भगवताचार्य हरीशाचार्य ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ रवाना किया। कलश यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू होकर बाबा घाटी वाला आश्रम पहुंची। गांव में आश्रम के प्रति ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा होने के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएंं शरीक हुई। कलश यात्रा के पश्चात साप्ताहिक भागवत कथा प्रारंभ हुई। जिसके समापन 17 फरवरी को मंदिर परिसर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
जाट बहरोड़. गांव के मुख्य मार्गों से होकर कलश यात्रा निकालती महिलाएं।