पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

हस्ताक्षर अभियान को दिया समर्थन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाट बहरोड़. पदाŠिधकारियों का स्वागत करते लोग।

जाट बहरोड़ | मुंडावरविधानसभा मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय खुलवाने की मांग को लेकर गांव-गांव घूमकर हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत समिति अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भुनगड़ा अहीर एवं खोहरी सहित दर्जनों गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से स्वागत कर समर्थन दिया गया। मुंडावर में राजकीय महाविद्यालय खुलवाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर कराने पहुंचे संघर्ष समिति सुरेश यादव, दीपेंद्र आर्य, सतेन्द्र यादव, कमलजीत जांगिड़ को ग्रामीणों की ओर से स्वागत कर संघर्ष को समर्थन दिया। गौरतलब है कि आजादी के 69वर्ष बीतने के बावजूद विधानसभा मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय किसी भी सरकार की ओर से नहीं खोला गया। क्षेत्र के विद्यार्थियों को मजबूरन निजी महाविद्यालयों की भारी भरकम फीस अदा करनी पड़ती है या अलवर-बहरोड़ के विद्यालयों में ही प्रवेश कराने की मजबूरी लंबे समय से सता रही है। बहरोड़ अलवर नियमित रूप से आने जाने में ही विद्यार्थियों का पूरा दिन खराब हो जाता है, जिससे विद्यार्थी महाविद्यालय में समय से पहुंच ही नहीं पाते है। मुंडावर क्षेत्र में महाविद्यालय नहीं होने से क्षेत्र की बालिकाओं को मजबूरन बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देती है। बालिकाओं को दूर भेजने में अभिभावक असमर्थता जताकर पढ़ाई छुड़वाने को ही विवश हो जाते है। समिति पदाधिकारियों के भुनगड़ा अहीर खोहरी गांव में पहुंचने पर शिक्षाविद् महेन्द्र शर्मा,पप्पू यादव,उम्मेद यादव, धर्मवीर भगत सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने स्वागत कर संघर्ष में तेजी लाने के लिए समर्थन दिया।

खबरें और भी हैं...