- Hindi News
- स्कूल से चोरी हुए नौंवी दसवीं परीक्षा के पेपर
स्कूल से चोरी हुए नौंवी दसवीं परीक्षा के पेपर
हनुमानगढ़/भादरा. जिलेके एक प्राइवेट स्कूल से नौंवी दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पेपर चोरी होने के बाद दोनों कक्षाओं के अब तक हुए चार में से तीन पेपर रद्द कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक भादरा क्षेत्र के झांसल गांव के ज्ञान ज्योति माध्यमिक विद्यालय से गुरुवार रात्रि को नौंवी दसवीं कक्षा के कई पेपर चोरी हो गए। सूचना मिलने पर शनिवार को डीईओ प्रकाशचंद्र जाटौलिया शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी रणवीर शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।