- Hindi News
- निजी स्कूल से चोरी हुए नौंवी दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पेपर
निजी स्कूल से चोरी हुए नौंवी दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पेपर
नगर संवाददाता| हनुमानगढ़/भादरा
जिलेके एक प्राइवेट स्कूल से नौंवी दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पेपर चोरी होने के बाद दोनों कक्षाओं के अब तक हुए चार में से तीन पेपर रद्द कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक भादरा क्षेत्र के झांसल गांव के ज्ञान ज्योति माध्यमिक विद्यालय से गुरुवार रात्रि को नौंवी दसवीं कक्षा के कई पेपर चोरी हो गए। सूचना मिलने पर शनिवार को डीईओ प्रकाशचंद्र जाटौलिया शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी रणवीर शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में स्कूल के व्यवस्थापक अजय कुमार की ओर से भिरानी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। एफआईआर के मुताबिक चोर स्कूल में से साउंड सिस्टम भी चोरी कर ले गए हैं। अभी तक स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और इस मामले को लेकर रविवार को विभाग की आपात बैठक बुलाई गई है।
प्रश्न पत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी निजी स्कूलों को अपने प्रश्न पत्र नजदीकी माध्यमिक या उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल में रखने के लिए कहा गया है। इसके लिए प्राइवेट स्कूल अपनी अलमारी सरकारी स्कूल में रखेंगे और परीक्षा से आधा घंटा पहले प्रश्न पत्र लेकर जाएंगे। उधर, निजी शिक्षण संस्था संघ ने विभाग के इस निर्णय का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा ने कहा कि 15 दिसंबर को बैठक बुलाई है और निर्णय बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इनलिफाफों से चुराए पेपर : स्कूलकी अलमारी में रखे नौंवी कक्षा के संस्कृत विज्ञान के लिफाफे से दो-दो अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के लिफाफे से एक-एक प्रश्न पत्र निकाला गया है। इस क्लास के हिंदी, फाउंडेशन ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नोलाॅजी, राजस्थान अध्ययन और स्वास्थ्य एवं शारीरिक अध्ययन के पेपर सुरक्षित पाए गए हैं। दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के तीन प्रश्न पत्र, गणित के दो सहित आदि पेपर गायब है।
पेपर चोरी के मामले का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाकर नया कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके अलावा शुक्रवार शनिवार को दोनों कक्षाओं के चार में से तीन पेपर निरस्त किए गए हैं। डीईओ प्रकाशचंद जाटौलिया ने बताया कि नौंवी कक्षा का अंग्रेजी और दसवीं कक्षा का अंग्रेजी और स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा रद्द की गई है। शनिवार को हुई नौंवी कक्षा की स्वास्थ्य एवं शारीरिक