- Hindi News
- जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य प्रधान की आरक्षण लॉटरी आज
जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य प्रधान की आरक्षण लॉटरी आज
>जिलापरिषद सदस्य-29
>जिला प्रमुख-एक
>पंचायत समिति प्रधान-सात
>कुल ग्राम पंचायतें-251
नगर संवाददाता| हनुमानगढ़
पंचायतराज चुनाव को लेकर आरक्षण की लॉटरी सोमवार सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। इसको लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को जिला परिषद के 29 सदस्यों, सातों पंचायत समितियों के प्रधान रावतसर, नोहर एवं भादरा पंचायत समिति के सदस्यों का लॉटरी से आरक्षण तय किया जाएगा। 16 दिसंबर को हनुमानगढ़ पीलीबंगा, संगरिया टिब्बी पंचायत समिति केे सदस्यों की आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। 17 18 दिसंबर को संबंधित एसडीएम सरपंच वार्ड पंचों का आरक्षण तय करेंगे। जिला प्रमुख के आरक्षण का फैसला जयपुर में होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी किशन ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 को लेकर पंचायती राज विभाग ने निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण को लेकर कार्यक्रम घोषित किया है। जिले में सात पंचायत समितियों एवं 251 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होने हैं।
आधीआबादी की रहेगी आधी हिस्सेदारी
पंचायतचुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी आधी रहेगी। क्योंकि चुनाव आयोग ने महिलाओं को आरक्षण में आधी भागीदारी देना तय किया है। इसलिए आरक्षण में जितनी भी सीटें निर्धारित होंगी। उनमें आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी। ज्ञात रहे कि नगर निकाय चुनाव में महिला आरक्षण 50 प्रतिशत से घटा कर 33 प्रतिशत कर दिया था। किंतु पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण जारी रखा गया है।
दलजुटे तैयारी में
जिलापरिषद पंचायत समिति के चुनाव दलगत आधार पर होने से कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। भाजपा ने तो पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से भी पंचायत चुनाव पर मंथन जारी है।