शिविर में 60 यूनिट रक्तदान
भादरा. एलनपब्लिक स्कूल नेठराना शिवशक्ति ब्लड बैंक के सौजन्य से शुक्रवार को नेठराना गांव में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में शिवशक्ति ब्लड बैंक के डॉ. एलएन गुप्ता उनकी टीम ने रक्त संग्रहण किया। शिविर में ग्रामीणों ने 60 यूनिट रक्त का संग्रहण किया इस मौके पर कुलदीप ज्याणी, राकेश गोस्वामी, श्रवण भांभू, मंजु गोस्वामी, मनोज कुमार, अंजु गोस्वामी समेत अनेक ग्रामीणों ने सहयोग दिया।