- Hindi News
- पंचायत राज चुनावों को लेकर बसपा की आम सभा 17 को
पंचायत राज चुनावों को लेकर बसपा की आम सभा 17 को
भादरा. बसपापदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बसपा नेता सुखदेवसिंह शेखावत के नेतृत्व में कार्यालय में हुई। इसमें पंचायत राज चुनावों पर विचार-विमर्श करने के लिए 17 दिसंबर को दोपहर एक बजे आम सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बसपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भाटी, प्रभारी धनराज मेघवाल, रामजीलाल वर्मा, मुकेश चौपड़ा, रणसिंह जाट, जयवीरसिंह, कुलदीप बरोड़, बजरंगलाल सैनी, मंगतुखां समेत अनेक बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।