पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी चोरी रोकने गए सिंचाई अमले से मारपीट, एक्सईएन की जीप जलाने का प्रयास

पानी चोरी रोकने गए सिंचाई अमले से मारपीट, एक्सईएन की जीप जलाने का प्रयास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके भिरानी थानाक्षेत्र के गांव दो सीएचएन रोही में रविवार दोपहर को अमरसिंह ब्रांच नहर पर पानी चोरी रोकने गए सिंचाई विभाग के दस्ते पर हमले का मामला सामने आया है। हमलावरों ने एक्सईएन की सरकारी जीप पर तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या प्रयास सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दो जनों को नामजद कर 10-15 अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जलसंसाधन विभाग खंड भादरा के एक्सईएन अनिल कुमार कैथल ने पुलिस को बताया कि पानी चोरी की सूचना पर जेईएन रामस्वरूप सैनी, कार पेंटर ओमप्रकाश, मेट मघाराम, पटवारी देवीलाल, चौकीदार मोहरसिंह ड्राइवर सुभाष यादव के साथ दोपहर बाद तीन बजे अमरसिंह ब्रांच नहर में दो सीएचएन मोघे पर गए थे। इस दौरान उम्मेद पुत्र रणजीत एंव डालूराम पुत्र कृष्ण कुमार अपने 10-15 अन्य साथियों के साथ आया और हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट करने के बाद जीप को आग लगाने का प्रयास किया। किसी प्रकार से बचाव करने पर आरोपियों ने पास के खेतों में काम करी साथी महिलाअों को बुला लिया और मारपीट कर जातिसूचक गाली-गलौज किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...