पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 140 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी स्पेशल ट्रायल ट्रेन

140 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी स्पेशल ट्रायल ट्रेन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर। हनुमानगढ़-सादुलपुर ट्रैक पर रविवार शाम को गोगामेड़ी-सूरतपुरा के बीच स्पेशल ट्रायल ट्रेन 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़कर सूरतपुरा जंक्शन पहुंची। गोगामेड़ी से सूरतपुरा 74 किलोमीटर का सफर मात्र 40 मिनट में तय करने को ट्रैक की सफलता माना जा रहा है तथा इस रूट पर मार्च में सवारी गाड़ी चलने की पूरी संभावना बन चुकी है। औसतन स्पीड 115-120 किलोमीटर रही। डीआरएम राजीव सक्सेना ने शीघ्र ही इस ट्रैक पर सवारी गाड़ी चलाने का आश्वासन दिया।
डीआरएम ने मार्च में सवारी गाड़ी चलाने का आश्वासन दिया
सूरतपुरा से गोगामेड़ी के 74 किलोमीटर ट्रैक का निरीक्षण सीआरएस सुशीलचंद्रा ने चीफ इंजीनियर चाहतेराम, डीआरएम बीकानेर राजीव सक्सेना, सीएसटीई प्रदीप एम सिकंदर, सीईसी वीडी कास्वान, सीनियर डीईएन एनके शर्मा, डीसीएम सीआर कुमावत, डिप्टी सीएच लालचंद, डिप्टी सीएसटीई राजेशचंद्रा, टीआई हरिकिशन मीणा सहित अन्य अधिकारियों के साथ दो दिनों में किया। ट्रैक निरीक्षण करने के बाद रविवार शाम को 4.40 मिनट पर गोगामेड़ी से स्पेशल ट्रायल ट्रेन रवाना हुई, जो कि मात्र 40 मिनट में सूरतपुरा जंक्शन पहुंची। ट्रेन 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ीं।
आगे क्या
निरीक्षण के बाद ओके रिपोर्ट देने पर चलेगी ट्रेनें
सीआरएस के निरीक्षण करने के बाद इस संबंध में रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट पेश करने के बाद ही सादुलपुर से गोगामेड़ी के बीच ट्रेन चल सकेगी। निरीक्षण के दौरान अगर कोई कमी पाई जाती है, तो वे संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर कमी को सुधारने के निर्देश देंगे। अगर कमी नहीं पाई जाती है तो अपनी ओर से रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को देंगे। बाद में इस पर ट्रेन शुरू की जाएगी।
गोगामेड़ी से हनुमानगढ़ का निरीक्षण मार्च में संभव
हनुमानगढ़ तक ट्रैक का निरीक्षण सीआरएस द्वारा मार्च में करने की संभावना है। मार्च में अगर निरीक्षण होगा तो गोगामेड़ी से हनुमानगढ़ तक ट्रेन चलना अप्रैल माह में संभव हो सकेगा। इधर, सादुलपुर से गोगामेड़ी के बीच मार्च में ट्रेन चलाई जाती है तो पहाड़सर, नरवासी, हांसियावास, सिद्धमुख, अनूपशहर, कलाना , भादरा, गोगामेड़ी कुल 74 किलोमीटर तक के गांवों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
सीआरएस ने आधा किमी पैदल चलकर ट्रैक को बारीकी से देखा
रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुशीलचंद्रा ने शनिवार को सादुलपुर-हनुमानगढ़ ट्रैक का सूरतपुरा जंक्शन से निरीक्षण शुरू किया। पहले दिन अनूपशहर तक 50 किलोमीटर तक ट्रैक का निरीक्षण किया। शनिवार सुबह करीब 9.45 बजे सूरतपुरा जंक्शन पहुंचे सीआरएस ने अन्य अधिकारियों के साथ पहाड़सर, नरवासी, हांसियावास, सिद्धमुख आदि स्टेशनों के पास भी ट्रैक का निरीक्षण किया।
अगले दिन रविवार को अनूपशहर से गोगामेड़ी ट्रैक का निरीक्षण किया। सूरतपुरा जंक्शन पर करीब आधा किलोमीटर तक सीआरएस ने पैदल चलकर रेलवे ट्रैक काे बारीकी से देखा। पटरियों के पास रोड़ी कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को और रोडिय़ां डलवाने के निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर ने सूरतपुरा जंक्शन पर बनाए गए मिनी शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद सभी अधिकारी मोटर ट्रॉली से अनूपशहर तक ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज....
खबरें और भी हैं...