नगर संवाददाता| हनुमानगढ़.
नगर संवाददाता| हनुमानगढ़.
पंचायतीराज के तहत रविवार को उपजिला प्रमुख और पंचायत समिति उप प्रधान के चुनाव में उलटफेर के बीच भाजपा का उपजिला प्रमुख निर्वाचित हुआ। पंचायत समिति उप प्रधान के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस भाजपा को तीन-तीन जगह जीत मिली, जबकि एक जगह निर्दलीय प्रत्याशी उपप्रधान बन गए। प्रधान पद के चुनाव की तुलना में टिब्बी में कांग्रेस उलटफेर कर अपनी पार्टी का उप प्रधान बनवाने में सफल रही। भाजपा के रोशनलाल को उप जिलाप्रमुख चुना गया है।
कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग के कारण रोशन लाल को 17 मत मिले जबकि जिला परिषद में भाजपा के 16 कांग्रेस के 12 सदस्य हैं। भादरा से भाजपा की पूजा देवी, नोहर से बीजेपी के धर्मवीर संगरिया से भाजपा की मंजू बाला उप प्रधान पद के लिए विजयी हुए। उधर, कांग्रेस के जसविंदर सिंह पीलीबंगा अमर सिंह हनुमानगढ़ से उपप्रधान पद पर निर्वाचित हुए। टिब्बी पंचायत समिति के लिए कांग्रेस ने निर्दलीय अर्जुनराम मेघवाल को सिंबल दिया और वे विजयी रहे। टिब्बी में प्रधान पद पर बीजेपी का प्रत्याशी निर्वाचित हुआ था। रावतसर में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस ने निर्दलीय सोना देवी सहारण को समर्थन दिया और वे विजयी रही। रविवार को हुए मतदान में भी माकपा के जिला परिषद सदस्य और पंचायत समितियों में चुने गए डायरेक्टरों ने वोट नहीं डाला।