पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा देवी उप प्रधान बनीं

पूजा देवी उप प्रधान बनीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| पंचायतसमिति में रविवार को उप प्रधान के लिए हुए मतदान में भाजपा की पूजा देवी विजयी रही उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजेंद्र कुमार को 16 मतों से पराजित किया। तीन ब्लॉक सदस्यों ने मतदान नहीं किया। रविवार को भादरा पंचायत समिति में उप प्रधान के लिए मतदान हुआ। भाजपा की ओर से ब्लॉक 6 से पंचायत समिति सदस्य पूजा देवी सिहाग को प्रत्याशी बनाया गया वहीं कांग्रेस ने ब्लॉक सं. 7 से पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया। देर शाम निर्वाचन अधिकारी एसडीएम नरेंद्र कुलहरि ने उप प्रधान के लिए हुए मतदान का परिणाम घोषित किया। पूजा देवी सिहाग को 20 कांग्रेस के राजेंद्र कुमार को कुल 4 मत मिले। ब्लॉक संख्या 5, 18 23 के तीन ब्लॉक सदस्यों ने मतदान नहीं किया।