- Hindi News
- भाजपा ने बैठक कर तय किया था उप जिला प्रमुख का नाम
भाजपा ने बैठक कर तय किया था उप जिला प्रमुख का नाम
जिलाप्रमुख चुनाव के लिए भाजपा में हुई उठापटक से सबक लेते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने रविवार को सुबह ही बैठक कर उप जिलाप्रमुख का नाम तय कर लिया था। जिला प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि रविवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल की अध्यक्षता में राजवी पैलेस में बैठक हुई। इसमें प्रभारी मंत्री डॉ. रामप्रताप, विधायक द्रोपती मेघवाल, अभिषेक मटोरिया, भाजपा के प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल शामिल हुए। आचार्य ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल ने अनुसूचित जाति के जिला परिषद सदस्य को उप जिलाप्रमुख के लिए उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सहमति बनने के बाद भादरा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य रोशनलाल को उम्मीदवार बनाया गया।