- Hindi News
- निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
भादरा| स्थानीयपब्लिक हेल्थकेयर मल्टीस्पेशिलिटी होस्पीटल में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें हृदय, शुगर, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. नरवच्चनसिंह जनरल एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन रमेश डूडी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गोरव गोयल, डॉ. मुरारीलाल शर्मा, डॉॅ. विकास भारद्वाज, स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण भारद्वाज ने अपनी सेवाऐं दी। शिविर में 150 रोगियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्थ दिया गया। मौके पर देव वालिया, जगवीर, संजय, दिवान, निर्मला, ग्यारसी, ममता, विकास समेत कस्बे के अनेक लोग मौजूद थे।