पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा भादरा की बैठक रविवार को रामकिशन मूंड की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिवीक्षा काल पूर्ण कर चुके शिक्षकों के वेतन का नियमितीकरण करने, डीपीसी आरपीसी चयनित द्वितीय श्रेणी अध्यापक के पदस्थापन में हुई अनियमितताओं को दूर करने की मांग को लेकर बीकानेर माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक से मिलने का निर्णय लिया गया तथा एसएसए शिक्षकों के वेतन का नियमित भुगतान करने, द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के एपीसी प्रकरणों का निस्तारण करने, खण्ड चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा आयकर कटौतियों में बरती गई अनियमितताओं को दूर करने, विद्यालयों के एकीकरण में मर्ज हुए स्कूलों को पुन: पुराने भवनों में स्थापित करने के आदेशों की क्रियान्विति करने की मांग की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष जोगेंद्र मोठसरा, उपशाखा मंत्री दलीपसिंह बलोदा, जयसिंह नोखवाल, सतपाल बैनीवाल, वेदप्रकाश नेहरा, धर्मपाल देवना, शिशपाल आर्य समेत अनेक शिक्षकों ने हिस्सा लिया।