- Hindi News
- राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
भादरा| राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत उपशाखा भादरा की बैठक रविवार को गांधीपार्क में हुई। बैठक में संघ के 15 से 17 फरवरी तक होने वाले राज्य स्तरीय शैक्षिक एवं एसटीएफआई सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई तथा शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई।बैठक में रामचन्द्र महला, मांगीलाल चौहान, ओमप्रकाश रेपस्वाल, हंसराज, मनोहरलाल, विरेंद्र डांगी, ताराचंद वर्मा, शंकरलाल स्वामी, रामस्वरूप सेवदा, सुभाष, रमेश मील समेत अनेक शिक्षकों ने हिस्सा लिया।