पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता रािश एकत्रित

बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता रािश एकत्रित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग सहायता राशियां एकत्रित की। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता अशोक सैनी के नेतृत्व में दान-पात्र लेकर कस्बे की दुकान-दुकान जाकर सहायता राशि एकत्रित की। इस मौके पर लाल मोहम्मद मुवालजन, राजकुमार नेगी, नत्थूखां कुरैशी, विशंबर भाटी, ऋषि नेगी, अनूपसिंह शेखावत, बरकत अली, राममूर्ति महला, पूनमचंद वर्मा, जयराम सिंधी, राजपाल ऐचरा, अदरीश गोरी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान में हिस्सा लिया। दूसरी ओर कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने वयोवृद्ध कांग्रेसी कार्यकर्ता गुलाम रसूल जोली एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र मोठसरा के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजार से जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की। इस मौके पर पूर्व विधायक जयदीप डूडी ने अपने निजी सहयोग से 51 हजार रुपए जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए देने का ऐलान किया। इस मौके पर कमलेश कपिल, दुष्यंत डूडी, विक्रम बेनीवाल, सुरेश मील, आनंद वर्मा, लक्ष्मीनारायण सैनी, महेश शर्मा, अरशद अली, छतरसिंह डूडी समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

पीलीबंगा.भारतीयजनता युवा मोर्चा की नगर मंडल इकाई ने जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायतार्थ 21 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर पार्टी के प्रदेश कार्यालय भिजवाई है। मोर्चे के नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश मरेजा ने बताया कि इस बाबत जिलाध्यक्ष को सूचित कर दिया गया है और पार्टी से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार इस संबंध में आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

भादरा. सहायता रािश एकत्रित करते हुए