हनुमानगढ़. पीलीबंगा. स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को गांव में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। अभियान के तहत जन जागरूकता के लिए चले रथ का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित गोष्ठियों में जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि घर-मोहल्ले गांव को निर्मल रखने से ही देश निर्मल बनेगा। सरपंच अनिलकुमार लाटा ने शौचालय निर्माण उपयोग की आवश्यकता विषय पर विचार रखे।
ग्राम सेवक लिछमण गोदारा, साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण
सोनी, निर्मल भारत अभियान के लेखाकार पूजन सिंह, लिपिक राजेंद्र, राकेश, ग्रामीण जगदीश, सुभाषचंद्र, विक्रम, प्रेरक गायत्री देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहनी देवी ओमपति, वार्ड पंच महेंद्रसिंह बेनीवाल, रामकुमार राजाराम स्वामी तथा नजीर खां, खैरदीन अलीशेर तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी सफाई अभियान में भाग लिया।
इससे पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बीईओ दलीप कुमार पारीक, एबीईओ राजेश
सोनी, सरपंच अनिल लाटा प्रधानाचार्य रामनिवास शर्मा ने भी विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में सफाई कर विद्यार्थियों को अभियान के प्रति जागरूक किया।
भादरा. स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रथ सोमवार को महराणा, साहूवाला, जनाणा, मलखेडा, रामगढिया, निनाण, न्यांगल ग्राम पंचायतों में पहुंचा। ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी।
ग्राम पंचायत बिराण में सरपंच जयदेवसिंह पिलानियां ग्रामसेवक प्रतापसिंह तंवर ने स्वच्छता रथ का स्वागत किया। गांव के सुभाष पार्क में स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। मदन मीर एंड पार्टी ने स्वच्छता पर नाटक मंचित कर लोगों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी।
जिला प्रमुख शोभासिंह ने ग्रामीणों ने स्वच्छता के सात घटकों की जानकारी देते हुए गांवों में अधिक सोखते गड्ढे बनाने एवं गांवों को खुले में शौच से मुक्त करवाने के लिए अधिक से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाने की अपील की। मौके पर अभियान प्रभारी धर्मपाल धरट, उप सरपंच दारासिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी राजवीर भडिय़ा, महावीर ढाबी, कनिष्ठ लिपिक ममता समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।