नोहर. प्रतिभाएंकिस
भादरा. संयुक्तव्यापार मंडल की ओर से 5 अक्टूबर सुबह 11 बजे लुहारीवाला अतिथि सदन में वार्षिक उत्सव एवं व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। अध्यक्षता विधायक संजीव बेनीवाल करेंगे। मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वां एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल, नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया भाजपा के प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल होंगे। रविवार को समारोह के दिन बाजार बंद रहेगा।
नोहर. प्रतिभाएंकिसी की मोहताज नहीं होती। वे अपना मुकाम खुद के बलबूते पर हासिल करती है। उनको जरूरत होती तो महज सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की। यह बात तहसीलदार कपिल उपाध्याय ने कही। यहां सेक्टर 5 में फोकस कोचिंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बोलते हुए तहसीलदार ने यह बात कही। जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी, जिला शिक्षा अधिकारी भोजराज छिंपा, सेवानिवृत्त लोकायुक्त पीपी सिंह, रावतसर बीईईओ वीरसिंह धानिया, सरपंच रामकुमार सहारण, डॉ.अमरसिंह सिद्धू, धन्नेसिंह राठौड़, रामानुज भारद्वाज, शशिकांत शर्मा, गोपीराम स्वामी आदि ने फोकस कोचिंग इंस्टीट्यूट की सफलता और बेहतर परीक्षा की प्रशंसा करते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संस्थान के सुभाष झोरड़ संदीप महिया की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम में मुखराम महिया, मनीराम छिंपा, सतपाल झोरड़, जगदीश ढाका, जुगलाल खाती, प्रतापसिंह भारी आदि मौजूद थे। विधायक अभिषेक मटोरिया ने भी नवनिर्मित भवन का अवलोकन कर संस्थान की कार्य प्रणाली की जानकारी ली।
भागसर के छात्र खो-खो में अव्वल
विज्ञान प्रतिभा खोज में अव्वल रहने पर छात्रवृत्ति दी
पीलीबंगा.छात्रवृत्ति का चेक प्रदान करते संस्थाध्यक्ष
टिब्बी. बैठक में मौजूद एसएमसी सदस्य
दो दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण शिविर शुरू
प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं : तहसीलदार
नोहर. संस्थान के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करते हुए अतिथि।
कासनिया को समिित का फिर अध्यक्ष बनाया
वार्षिक उत्सव एवं व्यापारी मिलन समारोह 5 को