भादरा. प्रजापिताब्
रावतसर. क्रयविक्रय सहकारी समिति रावतसर में सोमवार को वार्षिक आमसभा का वर्ष 2014-15 का आयोजन किया गया। आमसभा में समिति की पिछली आमसभा के निर्णयों की पुष्टि की गई वर्ष 2014-15 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2013-14 की ऑडिट रिपोर्ट की अनुपालना का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2013-14 का लाभांश दस प्रतिशत के अनुसार वितरण करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया की वित्तीय वर्ष 2014-15 की समिति की ऑडिट विभागीय ऑडिट निरीक्षकों से करवाई जाएगी। आमसभा में समिति के
भादरा. प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से एक से तीन अक्टूबर तक हाथीपुराबास में राजेन्द्रसिंह बैनीवाल के निवास स्थान पर तीन चैतन्य देवी मांग दुर्गा, मां लक्ष्मी मां सरस्वती की झांकियां दिखाई जाएगी। इसके अलावा 2 से 8 अक्टूबर तक प्रवचन का कार्यक्रम होगा एवं राजयोग का अभ्यास करवाया जाएगा।
अंडरब्रिज बनाने की मांग ने पकड़ा जोर
भादरा. महाराजाअग्रसेन पीजी कॉलेज में कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों एक बैठक समाजसेवी सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रेलवे अमान परिवर्तन के बाद शहर में आने वाली गंभीर समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया एवं इनके निराकरण हेतु जन आंदोलन अभियान चलाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि अण्डर ब्रिज निर्माण शहर के लिए हर हाल में जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो शहर दो हिस्सों में बंट जाएगा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे स्टेशन की उंचाई अधिक होने के कारण कस्बे वार्ड नं. 4 हाथीपुराबास के बुजुर्ग, महिलाओं एवं बच्चों को आवागमन की भारी दिक्कतें पैदा होगी। इसके अलावा बैठक में हाथीपुराबास के घरों के ऊपर से जा रहे 11 हजार वोल्टेज के विद्युत तारों को भी शिफ्ट करवाने की मांग की गई है। सुशील गुप्ता, हरिप्रकाश शर्मा, भूपसिंह यादव, तन्नाराम स्वामी, जुगलकिशोर सर्राफ, पुरषोतम, सलीम खानजादा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पटवारियोंको अतिरिक्त कार्यों से मुक्त रखने की मांग
भादरा. राजस्थानपटवार संघ के पटवारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पटवारियों को अतिरिक्त कार्यों से मुक्त रखने की मांग की है। ज्ञापन में अवगत करवाया गया है कि 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पटवारियों का गश्त गिरदावरी का समय होता है परंतु चालू वर्ष में गश्त गिरदावरी के समय में भामाशाह शिविरों एवं राजस्व शिविरों के आयोजन से पटवारियों पर कार्यभार अधिक हो गया है इतना ही नहीं पटवारियों की कमी के चलते कई पटवारियों पर एक से अधिक पटवारियों का कार्यभार है जिसके चलते कार्यभार अधिक हो गया है।
हाथीपुराबास में दिखाई जाएगी चैतन्य देवियों की झांकियां
आमसभा में नियमों के संबंध में कराया अवगत