पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम लागत से अधिक उत्पादन ही व्यवसाय की सफलता

कम लागत से अधिक उत्पादन ही व्यवसाय की सफलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगरजिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 19वीं वार्षिक आम सभा सोमवार काे जंक्शन स्थित गंगमूल डेयरी परिसर में हुई। अध्यक्षता गंगमूल डेयरी के अध्यक्ष सुदेश चौधरी ने की। चौधरी ने कहा कि गंगमूल डेयरी पूरे राजस्थान में दूध का सबसे मूल्य दुग्ध उत्पादकों को दे रही है। यह डेयरी के लिए गर्व की बात है। दुग्ध समितियों को भी एक पैसा प्रति लीटर की दर से लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है जोकि पूरे प्रदेश में सिर्फ गंगमूल डेयरी ही दे रही है। उन्होंने कहा कि कम लागत में अधिक दुग्ध उत्पादन कर ही इस व्यवसाय में सफलता हासिल की जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुग्ध उत्पादकों को संतुलित पशु आहार, मिनरल मिक्सचर कृमिनाशक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा पशुपालकों को पशुओं की बीमारी की दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाती है। एमडी एसपी सिद्धू ने कहा कि पशुपालन व्यवसाय लाभप्रद व्यवसाय है। उन्होंने बताया कि गंगमूल डेयरी दुग्ध उत्पादकों को दूध के अच्छे दाम देने के साथ-साथ हर तरह की तकनीकी सहायता और उन्नत किस्म का पशु चारा, पशु स्वास्थ्य योजना आदि भी उपलब्ध करवाती है। इस मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष पेमा राम सहारण, संचालक मंडल सदस्य लखविंद्र सिंह, नत्थूराम, जैसा राम, बुधराम, हरजिंद्र कौर सहित करीब चार सौ दुग्ध समितियों के अध्यक्ष सचिव मौजूद थे। मंच संचालन पी एंड आई डॉ. एके गुप्ता ने किया। अध्यक्ष सुदेश चौधरी, एमडी बीएस सिद्धू सहायक परियोजना अधिकारी डा. बीएस यादव आदि ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया।

दुग्धसमितियों को किया पुरस्कृत

आमसभा की बैठक के दौरान अच्छा कार्य करने वाली दुग्ध समितियों को पुरस्कृत किया गया। हनुमानगढ़ क्षेत्र में प्रथम रही लिखमीसर दूसरे स्थान पर रही रणजीतपुरा, घड़साना क्षेत्र में प्रथम 281 हैड द्वितीय खोखरांवाली, पल्लू में प्रथम खोखरसर द्वितीय कानसर, भादरा में प्रथम छानीबड़ी द्वितीय 4 जेएसएल, सूरतगढ़ में प्रथम मांझूबास द्वितीय संगीता, नोहर में प्रथम निरवाल द्वितीय मलवानी और पदमपुर में प्रथम लखिया द्वितीय फकीरवाली को क्रमश: 31 सौ 21 सौ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।

हनुमानगढ़. वार्षिक आमसभा को संबोधित करते अध्यक्ष सुदेश चौधरी