पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भादरा : सफाईकर्मियों की भर्ती में अनियमितता का विरोध

भादरा : सफाईकर्मियों की भर्ती में अनियमितता का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| स्थानीयनगरपालिका प्रशासन द्वारा हाल ही में की गई सफाई कर्मचारियों की भर्ती के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोमवार को नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया अनिश्चिकालीन धरने पर बैठ गए। वाल्मीकि समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया है कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा हाल ही में की गई 64 सफाई कर्मचारियों की भर्ती में भारी अनियमितता धांधली बरती गई है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी से समस्त भर्ती प्रक्रिया की जांच में दोषी लोगों को दंडित करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे धरना जारी रखेंगे तथा शीघ्र ही मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन को तेज करेंगे।

भादरा. नगरपालिका परिसर के आगे धरने पर बैठे वाल्मीकि समाज के लोग।