भादरा. वार्ड11 में समाजसेवी अनवर कुरैशी ने नव निर्वाचित प्रधान संतोष बेनीवाल, विधायक संजीव बेनीवाल समेत अनेक ब्लॉक सदस्यों का नागरिक अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि वे भादरा तहसील की जनता को साथ लेकर चलेंगे और क्षेत्र के विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने देंगे।
इस मौके पर ग्राम पंचायत अजीतपुरा की उप सरपंच कलसुम बानो, राजदेवसिंह राठौड़, लाल मोहम्मद मुवालजन, दीन मोहम्मद कुरैशी, घीसे खां कुरैशी, इकबाल कुरैशी, लियाकत खां भुवाण, युसुफ खां कायमखानी, महबूब खां, शमशेर खां, नत्थू खां कुरैशी, असलम कुरैशी सहित कस्बे के अनेक लोग मौजूद थे।