पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस साल तक जिले की राजनीति से कटे रहे केसी बिश्नोई को दूसरी बार जिला कांग्रेस की कमान

दस साल तक जिले की राजनीति से कटे रहे केसी बिश्नोई को दूसरी बार जिला कांग्रेस की कमान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विपक्षमें रहते हुए कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बदलाव किया है हालांकि हनुमानगढ़ के मामले में यह बदलाव चौंकाने वाला है। जिले में कांग्रेस की बागडोर पूर्व मंत्री केसी बिश्नोई को सौंपी गई हैं। राजनीतिज्ञ विश्लेषकों का मानना है कि उनको प्रदेश स्तर पर नजदीकी का फायदा मिला है। पिछले दस साल से केसी बिश्नोई जिला स्तर की राजनीति से कटे रहे हैं। इस कारण कांग्रेस से जुड़े लोग कहते हैं कि उनका कार्यकर्ताओं से जुड़ाव कम है। खास बात है कि पार्टी हाईकमान ने जिले के संगरिया कस्बे से जिलाध्यक्ष चुना है जहां पर पहले ही गुटबाजी के कारण कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। संगरिया नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत के बावजूद गुटबाजी के कारण आए नतीजों ने प्रदेश स्तर के नेताओं को भी चौंका दिया। ऐसे में संगठन की मजबूती के साथ पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर खरा उतरना नए जिलाध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि केसी बिश्नोई दूसरी बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जानकारों की मानें तो जिलाध्यक्ष के तौर पर उनके पहले कार्यकाल में भी गुटबाजी हावी रही। इस दौरान हनुमानगढ़ के राजनीतिज्ञ परिवार से उनका छतीस का आंकड़ा रहा। इस बीच सभी को साथ लेकर चलने के साथ विपक्षी संगठन की भूमिका का सही तरीके से निर्वहन भी कड़ी परीक्षा है।

राजनीतिकसफर

संगरियाके वार्ड 25 के निवासी केसी बिश्नोई पूर्व में भी हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 1985 1998 में संगरिया के विधायक रहने के साथ राज्य सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वर्ष 1983 में यूथ कांग्रेस के महासचिव 1985 में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने। वर्ष 1988 वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने।

प्रदेशकार्यकारिणी में जिले से तीन चेहरे

प्रदेशकार्यकारिणी में हनुमानगढ़ से तीन चेहरे शामिल हुए हैं। रावतसर निवासी पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं टाउन निवासी मनीष धारणियां भादरा निवासी शाबीर हुसैन को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

केसी बिश्नोई।

संगठन की मजबूती प्राथमिकता

^गुटबाजीकिस पार्टी में नहीं हैं। नेताओं में मनमुटाव होते हैं लेकिन पार्टी एक है। जिलाध्यक्ष के तौर पर सभी को साथ लेकर संगठन की मजबूती प्राथमिकता रहेगी। मेरा उद्देश्य पार्टी की टिकट को लेकर राजनीति करना नहीं बल्कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरना रहेगा। केसीबिश्नोई, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, हनुमानगढ़

फैसले का किया स्वागत

^कांग्रेसके निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने पार्टी हाइकमान के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पौने पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेसजन वरिष्ठ नेताओं का अपार सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...