पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने का जिले में विरोध

शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने का जिले में विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| कीटनाशकविक्रेताओं ने शैक्षणिक योग्यता तय करने के विरोध में मंगलवार को हड़ताल रखकर सरकार के फैसले का विरोध किया। बीज, खाद और पेस्टीसाइडस की सभी दुकानें बंद रही। एसोसिशन अध्यक्ष अर्जुनदेव अंगी, उपाध्यक्ष राकेश मित्तल, सचिव कुलदीप सहारण, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, सहसचिव कमल बंसल के नेतृत्व में दुकानदारों ने एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी भी की। दस सूत्री मंागों को लेकर ज्ञापन एसडीएम अमरनाथ अग्रवाल को सौंपा। इस मौके पर अमृत गर्ग, व्यापार मंडल सचिव दीपक खदरिया, मघु जिंदगर, विष्णु जिंदल, सीपी भोबिया, भादरराम कड़वासरा, पुरूषोतम गर्ग, आरके मोंगा, अनिल भोबिया, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

पीलीबंगा|राज्यकृषि निवेश विक्रेता संघ (रायड़ा) के देशव्यापी बंद के आह्वान पर कस्बे के पेस्टीसाइड्स एसोसिएशन ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कृषि मंत्री भारत सरकार के नाम का एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी कन्हैयालाल सोनगरा को सौंपा। ज्ञापन में एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सहारण ने बताया कि इन आदेशों से छोटे-बड़े सभी उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं के सामने रोजगार की समस्या पैदा हो जाएगी। ऐसे में इस तरह की अनिवार्यता लागू करना न्याय संगत नहीं है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने उक्त आदेशों पर पुर्नविचार कर,जो पूर्व में उर्वरक एवं कीटनाशक के विक्रय का कार्य कर रहे हैं उन्हें शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता से बाहर रखते हुए उनके द्वारा विगत वर्षों में कार्य किया गया हैं, उसे ही उसकी योग्यता मानकर उनके अनुज्ञापत्र का नवीनीकरण किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन उपाध्यक्ष देवेंद्र धींगड़ा, सचिव विनोद मरेजा, कोषाध्यक्ष दीपक बंसल, जगदीश कर्वा, जितेश सोनी, बजरंग जांगू, उमेश सोनी, मनोहरलाल बिश्नोई, यशपाल तावणियां आदि शामिल थे।

गोलूवाला|मंगलवारको पेस्टीसाइड एवं फर्टीलाईजर एसोसिएशन के बैनर तले समस्त दुकानदारों ने दुकाने बंद रख प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने रोष मार्च निकाला उपतहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष लखेसर सिंह ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार पेस्टीसाइड व्यापार में शैक्षणिक योगयता लागू कर दबाना चाहती है। इससे पहले धानमंडी में सभा भी आयोजित हुई। ज्ञापन देने वालों मे अध्यक्ष लखसेर सिंह, उपाध्यक्ष सुरजीत गोदारा, सचिव राकेश जांगू, सहसचिव जयप्रकाश सहू, कोषाध्यक्ष नरेश मिमाणी, सदस्य श्यामलाल, पवन जैन, गुरमीत सिंह, रामकुमार छिंपा, दुलीचंद सहारण, इंद्राज गोदारा, जयपाल थोरी आदि मौजूद थे।

भादरामें भी बंद रहे प्रतिष्ठान

भादरा| स्थानीयकीटनाशक उर्वरक विक्रेताओं ने मंगलवार को अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। खाद बीज विक्रेताओं ने ज्ञापन में अवगत करवाया है कि केंद्र सरकार ने 5 नवंबर 2015 को कीटनाशक विक्रेताओं 10 अक्टूबर 2015 को उर्वरक विक्रेताओं के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार कीटनाशक उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस के लिए कृषि स्नातक होना आवश्यक है, इतना ही नहीं अधिसूचना में पुराने उर्वरक कीटनाशक विक्रेताओं के लिए भी दो वर्ष के भीतर कृषि स्नातक की डिग्री की अनिवार्यता को लागू किया गया है। खाद बीज विक्रेताओं ने ज्ञापन में अवगत करवाया है कि भारत वर्ष में किसी भी विश्वविद्यालय में तीन वर्ष से पूर्व कृषि स्नातक की डिग्री नहीं दी जा सकती। इसके अलावा अधिक उम्र वाले खाद बीज विक्रेताओं को भारत के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा सकता। खाद-बीज विक्रेताओं ने पुराने लाइसेंसधारी कीटनाशक उर्वरक विक्रेताओं को इन अधिसूचना से मुक्त रखने की मांग की है जिससे वे अपना जीवन यापन कर सके। खाद-बीज विक्रेताओं ने अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे।

नोहर|समस्तपेस्टीसाइड्स की दुकानें बंद रही। इससे पूर्व सभी पेस्टीसाइड्स विक्रेता यहां अनाज मंडी में एकत्रित हुए वहां से जुलूस के रुप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष संजय मोदी के नेतृत्व में तहसीलदार कपिल उपाध्याय को ज्ञापन दिया गया।

अध्यक्ष मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कीटनाशक उर्वरक विक्रय के लाइसेंस के लिए शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने के संबंध में लोक सूचना जारी की गई वो न्याय संगत नहीं है। यूनियन द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है अधिकांश व्ययसायी चार साल की नियमित पाठयक्रम की पढ़ाई की स्थिति में नहीं है, जिसमें उम्र स्थान सहित कई परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। ज्ञापन में बताया गया है कि व्यापार का दायरा सीमित होने के कारण पात्र व्यक्ति को सहकर्मी के रुप में रखपाना भी संभव नहीं है। ज्ञापन में उक्त पात्रता के स्थान पर पुराने व्यवसायियों की मंडी स्तर पर कृषि विभाग द्वारा ट्रैनिंग व्यवस्था को लागू करने का भी सुझाव दिया गया। एसोसिएशन के सचिव शनि अरोड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप सहारण, अमित हिसारिया, सुभाष अग्रवाल, सुभाष धेतरवाल, राकेश पूनिया, पुरुषोत्तम भूकरकेवाला, सुभाष कासनिया, महेन्द्र महला, अश्विनी मित्रुका, सुशील धेतरवाल, संदीप चौघरी सहित अनेक पेस्टीसाइड्स व्यवसायी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...