भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के चार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति
भादरा|भारतीय जनतापार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद मुवालजन ने मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के चार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की। लाल मोहम्मद मुवालजन ने बताया कि रमजान खां खुंजा को हनुमानगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष, रहमत अली पोहड़का को रावतसर देहात मंडल अध्यक्ष, लतीफ खां को पीलीबंगा नगर मंडल अध्यक्ष हुसैन खां को देहात मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।