- Hindi News
- National
- विभिन्न शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में कई मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
विभिन्न शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में कई मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
हनुमानगढ़| लाइसेंसिंगऑथोरिटी एवं सहायक औषधि नियंत्रक डीएस उप्पल ने लाइसेंस की विभिन्न शर्तों के उल्लंघन करने पर तहसील हनुमानगढ़ के मुंडा स्थित मैसर्स महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 25 फरवरी से पांच मार्च 2016 तक दस दिनों के लिए निलंबित किया है। इसी प्रकार पक्कासारणा बस स्टैंड स्थित मैसर्स श्रीराम मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 25 से 29 फरवरी तक पांच दिनों के लिए निलंबित किया है।
तहसील टिब्बी के श्योदान पुरा स्थित मैसर्स विकास मेडिकोज का लाइसेंस 25 फरवरी से तीन मार्च 2016 तक सात दिनों के लिए निलंबित किया है। मसीतांवाली हैड स्थित मैसर्स गुरुकृपा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 25 फरवरी से तीन मार्च 2016 तक सात दिवस के लिए निलंबित किया है। टिब्बी के मसीतांवाली हैड स्थित मैसर्स प्रेम मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 25 फरवरी से दस मार्च 2016 तक 15 दिनों के लिए निलंबित किया है। साबुआना स्थित मैसर्स बैसाखा मेडिकोज का लाइसेंस 25 फरवरी से 15 मार्च 2016 तक बीस दिनों के लिए निलंबित किया है। नोहर के गोरखटीला स्थित मैसर्स अनिल मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 25 फरवरी से 15 मार्च 2016 तक बीस दिनों के लिए निलंबित किया है। भादरा के मुंसरी स्थित मैसर्स मनीष मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 25 फरवरी से 25 मार्च 2016 तक तीस दिनों के लिए निलंबित किया है। भादरा के कलाना स्थित मैसर्स मोठसरा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 25 से 27 फरवरी तक तीस दिनों के लिए निलंबित किया है। तहसील रावतसर के सरदारशहर रोड स्थित मैसर्स रवि मेडिकोज का लाइसेंस 25 फरवरी से सात मार्च तक 12 दिनों के लिए निलंबित किया है। संगरिया के नाथवाना स्थित मैसर्स मोयल मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 25 फरवरी से दो मार्च 2016 तक सात दिनों के लिए निलंबित किया है।