गोगामेड़ी से सादुलपुर तक अगले माह ट्रेन चलने की उम्मीद
सूरतपुरा से गोगामेड़ी के 74 किलोमीटर ट्रैक का निरीक्षण सीआरएस सुशीलचंद्रा ने चीफ इंजीनियर चाहतेराम, डीआरएम बीकानेर राजीव सक्सेना, सीएसटीई प्रदीप एम सिकंदर, सीईसी वीडी कास्वान, सीनियर डीईएन एनके शर्मा, डीसीएम सीआर कुमावत, डिप्टी सीएच लालचंद, डिप्टी सीएसटीई राजेशचंद्रा, टीआई हरिकिशन मीणा सहित अन्य अधिकारियों के साथ दो दिनों में किया। ट्रैक निरीक्षण करने के बाद रविवार शाम को 4.40 मिनट पर गोगामेड़ी से स्पेशल ट्रायल ट्रेन रवाना हुई, जो कि मात्र 40 मिनट में सूरतपुरा जंक्शन पहुंची। ट्रेन 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ीं।
सीआरएस अिधकारियों से ट्रैक की जानकारी लेते हुए